फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers outraged over irregularities in seed distribution

Mahoba News: बीज वितरण में अनियमितता पर भड़के किसान

Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over irregularities in seed distribution
फोटो 27 एमएएचपी 04 परिचय-बीडीओ अरविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

-भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। किसानों को मूंगफली, उड़द बीज वितरण में हुई अनियमितता को लेकर किसान भड़क गए हैं। सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध पटैरिया के नेतृत्व में इंदर सिंह, बृगभान, दशरथ, मुकेश, गौरीशंकर, करन सिंह, कामता प्रसाद आदि ने बीडीओ अरविंद सिंह राजपूत को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एफपीओ से किसानों को मूंगफली, उड़द आदि के बीज बांटे जा रहे हैं जिसमें किसान गंभीर अनियमितताओं की शिकायत कर रहे हैं। इसको लेकर विभागीय आदेश, वितरण सूची, स्टॉक रजिस्टर व अभिलेखों की जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि किसानों से दो-दो बार अंगूठे का बायोमीट्रिक लिया जा रहा है। किसानों के लिए उपलब्ध मूंगफली का बीज खुले बाजार में बेच दिया गया। उन्होंने सभी बिंदुओं की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, जांच के संबंधित रिकॉर्ड को संरक्षित रखने और किसानों को हुई क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन को मजबूर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed