फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers continued to harvest, did not vote

फसलों की कटाई में जुटे रहे किसान, नहीं किया मतदान

Thu, 23 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 23 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers continued to harvest, did not vote
चुनाव के दिन भी कटाई मेें मस्त किसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भइया वोट तो हर बार पड़त है और नेता वादा करैं के बाद गांव की तरफ देखन नही आवत आए, खेत में खड़ी फसल सूख रही है सो कटाई जरूरी है, परिवार का पेट पाले के लाने अपन काम न करबे तो काई खाय का न दय जई... यह कराह बुंदेले किसानों की है, जो मतदान के दिन खेतों की कटाई के काम में जुटे रहे और मतदान करने नही पहुंचे।
विज्ञापन



बुंदेलखंड का किसान बीते एक दशक से दैवीय आपदाओं से कराह रहा है। कभी सूखा तो कभी अतिवर्षा और ओलावृष्टि ने बुंदेले किसानों की कमर तोड़ दी। इस दफा बेहतर बारिश हुई तो किसानों ने खेतों में बुआई की। इस समय खेतों में फसल पक गई है। जिसकी कटाई में किसान जुटे है। गुरुवार को मतदान के दिन खेतों में फसल की कटाई कर रहे किसान रामदीन से वोट डालने की बात पूछी तो उसकी जुबां से निकला कि वोट की जगह काम जरूरी है। इससे परिवार का भरण पोषण होगा।
विज्ञापन



पवा गांव के किसान मुलुआ का कहना था कि चुनाव के समय नेता तो बहुत आते है और बड़े-बड़े वायदे करते है लेकिन संकट के समय में कोई साथ नही देता। किसान रामप्रकाश का कहना था कि यदि शाम को समय मिला तो वोट डाल देंगे। नहीं तो कोई जरूरी नही है। नेताओं से उनका विश्वास उठ गया है। कुछ भी हो लेकिन मतदान के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवार सहित खेतों में कटाई के काम में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed