{"_id":"6108283c8ebc3e842a03a991","slug":"farmer-who-went-to-the-field-died-due-to-flowing-in-the-drain-mahoba-news-knp643931678","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गए किसान की नाले में बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गए किसान की नाले में बहने से मौत
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के भटेवरा खुर्द गांव में खेत गए किसान का नाले के तेज बहाव में पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना अजनर के कैथोरा गांव निवासी देशराज (40) कोतवाली कुलपहाड़ के भटेवरा खुर्द गांव में बटाई पर खेत लिए हैं। जहां रहकर वह खेती करता है। सोमवार की सुबह किसान गांव आया था। लौटते समय झमाझम बारिश से कैली नाला उफान पर होने के चलते वह पानी कम होने का इंतजार करने लगा।
तभी पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। (संवाद)