{"_id":"6740c9d9e47bc5052b058a71","slug":"farmer-riding-a-bicycle-dies-due-to-collision-with-a-bike-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-110535-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के रायनपुर मार्ग पर बाइक की टक्कर से खाद लेकर घर जा रहे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
तहसील चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी खेमचंद्र (55) शुक्रवार की सुबह साइकिल से खाद लेने सहकारी समिति गया था। एक बोरी खाद मिलने पर वह साइकिल में खाद रखकर वापस लौट रहा था। तभी गुढ़ा गांव से एक किमी पहले बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान साइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसों में युवक समेत 11 घायल
महोबा। इसी तरह जनपद बांदा के जसपुरा निवासी अंकित (25) बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, अन्य सड़क हादसों में धवारी निवासी रोहित, टोलासोयम निवासी ज्येंद्र, भटेवरकलां निवासी उदयभान, साईं कॉलेज निवासी अमन, गोरिहार निवासी विंदा घायल हो गए।
इसी तरह नकरा निवासी देवपाल राजपूत, शास्त्रीनगर निवासी विनोद, बारीगढ़ निवासी बुद्धू, डढ़हतमाफ निवासी महेश और नीरज अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)