{"_id":"6a7a10b4d4494e68110d08ef","slug":"farmer-electrocuted-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127848-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करंट की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करंट की चपेट में आया किसान, मौत
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। महोबा के छानीकलां गांव में सोमवार सुबह किसान नत्थू अहिरवार(46) की करंट लगने से मौत हो गई। वह अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाए गए तार में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गए थे। परिजन ने खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। नत्थू अहिरवार शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। घर न लौटने पर परिजन उन्हें ढूंढने खेतों में पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिले। पत्नी मीरा ने बताया कि कुछ किसानों ने खेत की रखवाली के लिए तारों में करंट छोड़ रखा है। मीरा ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
छानीकलां गांव में किसान अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर लोहे के तार का जाल लगाते हैं। इन तारों में करंट छोड़ा जाता है ताकि मवेशी खेत में प्रवेश न कर सकें। इसी तार की चपेट में आने से नत्थू अहिरवार की जान चली गई।