फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies of shock after seeing ruined crop

बर्बाद फसल देख किसान की सदमे से मौत

Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of shock after seeing ruined crop
श्रीनगर (महोबा)। बारिश और ओले गिरने पर फसल बर्बाद होने से किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के पास तीन एकड़ जमीन थी। इसमें खेती करके परिवार पाल रहा था।
विज्ञापन

ग्राम श्रीनगर निवासी ग्यासी राठौर (50) पुत्र सुखलाल ने तीन एकड़ भूमि में जवा, चना और गेहूूं की फसल बोई थी। कड़ाके की ठंड के बीच खेतों में डेरा डालकर फसल की रखवाली की। फसल पककर तैयार हो चुकी थी। अचानक सुबह नौ बजे से बारिश के साथ ओले गिरने लगे। किसान ग्यासी घर से चिल्लाता हुआ खेतों की तरफ भागा कि ओलों से अब फसल बर्बाद हो गई। खेत में पहुंचने के बाद किसान ग्यासी ने जैसे ही ओलावृष्टि से जमीन में गिरी फसल देखी उसे सदमा लगा और वह गश खाकर गिर गया। आसपास के किसान और परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मच गया। घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी संपत का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed