फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies of fever, 12 patients admitted

Mahoba News: बुखार से किसान की मौत, 12 मरीज भर्ती

Mon, 16 Feb 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of fever, 12 patients admitted
-सुबह-शाम ठंड व दिन में तेज धूप निकलने से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन

फोटो 16 एमएएचपी 05 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। जिले में सुबह-शाम पड़ रही हल्की ठंड और दिन में निकल रही तेज धूप से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार की रात बुखार से किसान की मौत हो गई। 24 घंटे में 12 लोगों की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 900 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। पिछले 24 घंटें में शोएब, हसीना, दीक्षा, भुवन, अकीला, आरती, रश्मि, सुशीला, मुन्नालाल, रंजीता, विनीता और अवनी को बुखार, पेटदर्द, उल्टी आदि की समस्या होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव निवासी संतराम अहिरवार (65) खेती-किसानी करने परिवार का भरण-पोषण करता था। दो दिन से वह बुखार से पीड़ित था। रविवार की रात तेज बुखार होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे हल्के ने बताया कि बुखार से पिता की मौत हुई है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ऐसे करें बचाव
हाथों को दिन में कई बार धोएं। खांसते या छींकते समय टिश्यू या रुमाल का प्रयोग करें। पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद लें। नियमित व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। सुबह-शाम ठंड में लापरवाही न बरतें व गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed