{"_id":"659d3fd19732cb8cf50e5ab4","slug":"farmer-commits-suicide-by-jumping-into-well-over-domestic-dispute-mahoba-news-c-12-1-knp1080-539235-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घरेलू विवाद में किसान ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घरेलू विवाद में किसान ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ गांव में एक किसान ने घरेलू विवाद में कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद छतरपुर के मातौल गांव निवासी परशुराम कुशवाहा (40) किसाना है। सोमवार की रात परशुराम का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी से कहासुनी होने के बाद किसान खेत आ गया और कुएं में छलांग लगा दी। किसी के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और परिजनों को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बहनोई सीताराम ने बताया कि परशुराम की घर में मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। घटना से मृतक की पत्नी सुनिया, पुत्र अंकित व पुत्री पूजा और रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन