फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer commits suicide by consuming poison

Mahoba News: किसान ने जहर खाकर दी जान

Mon, 05 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by consuming poison
फोटो 04 एमएएचपी 21 परिचय-किसान नीलू सिंह (फाइल)। स्रोत: परिजन
-अन्य स्थानों पर युवती समेत तीन लोगों ने खाया जहर
विज्ञापन


फोटो 04 एमएएचपी 21 परिचय-किसान नीलू सिंह (फाइल)। स्रोत: परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। थाना कबरई के कैमाहा गांव में रविवार की दोपहर किसान ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजन गमगीन है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उधर, अन्य स्थानों पर युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैमाहा गांव निवासी नीलू सिंह (37) सवा दो बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ मेहनत-मजदूरी करता था। दोपहर के समय वह खेत पर था। तभी शराब के नशे में उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई राम सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि से भाई की फसल बर्बाद हो गई थी। वह अविवाहित था। उसने आत्महत्या क्यों की, यह नहीं पता। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव निवासी बबली (28) शनिवार की रात घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह मकरबई निवासी कुशला (45) और कुलपहाड़ निवासी निधि (25) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि युवती समेत तीन लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed