{"_id":"5ceadde4bdec220750609249","slug":"falling-on-track-on-youth-moving-on-a-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ रहे युवक की ट्रैक पर गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढ़ रहे युवक की ट्रैक पर गिरकर मौत
Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
प्रतीक दुबे
mahoba
mahoba
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
सार
मृतक के बैग में मिली 52400 रुपये की नगदी
विज्ञापन
हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कबरई स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बैग में 52400 रुपये की नगदी मिली है।
जनपद कानपुर के डब्लू ब्लाक केशवनगर निवासी प्रदीप (35) पुत्र सोहनलाल रविवार की सुबह बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन से महोबा आ रहे थे। तभी कबरई स्टेशन में ट्रेन रुकते ही प्रदीप पानी लेने के लिए ट्रेन से उतर गए। आरओ में भीड़ थी। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ने लगी। तब प्रदीप ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसल जाने से वह नीचे ट्रैक पर गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटना की जांच की। मृतक के पास से बरामद हुए कागजातों से शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के बैग से 52400 रुपये की नगदी व लेनदेन से संबंधित कागजात बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जो महोबा व बांदा में वसूली के लिए आता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।