फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Extortion for getting house number plates installed in panchayats

पंचायतों में मकान संख्या की प्लेट लगवाने को लेकर उगाही

Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Extortion for getting house number plates installed in panchayats
मकान संख्या प्लेट लगाने के बाद दी गई रसीद - फोटो : MAHOBA
महोबा। ग्रामीणों को सरकारी आदेश बताकर मकान संख्या की पुरानी संख्या प्लेट हटाकर 50 रुपये लेकर नई प्लेट लगाने का खेल चल रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी इसे गलत बताया और कहा कि प्रशासन द्वारा कोई भी ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वह गलत है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत रिवई व पड़ौरा के ग्रामीणों ने उगाही को लेकर शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रिवई व पड़ौरा के ग्रामीणों ने उगाही को लेकर शिकायत की है। रिवई निवासी ग्रामीण दुर्जन ने बताया कि दो लोग आए थे, सरकारी आदेश का हवाला देकर 50 रुपये लेकर मकान संख्या की प्लेट लगाई है। शक होने पर इसकी शिकायत डीपीआरओ से की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने सभी खंड विकास अधिकारियों, प्रधानों, सचिवों को पत्र जारी किया है। प्रधानों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे लोगों के गांव पहुंचने पर तुरंत पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। गांवों में नंबर प्लेट लगाने का कोई भी आदेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed