फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Expenditure to furnish written observer

व्यय लिखकर विवरण प्रस्तुत करें-प्रेक्षक

Sat, 11 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Expenditure to furnish written observer
बैठक लेते प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक अभिजीत राय ने सहायक व्यय प्रेक्षकों और लेखा टीमों को आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजनीति दल अपने चुनाव संबंधी व्यय को रजिस्टर में अंकित करें और समय पर अपने व्यय का विवरण प्रस्तुत करें।

प्रेक्षक शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बैठक के दौरान लेखा टीमों से जानकारी प्राप्त की। व्यय का लेखा सुचारु रूप से रखने के निर्देश दिए। प्रेक्षक पीके सोलंकी ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मंगाई गई ईवीएम मशीन का रेंड माइजेशन का काम अपनी मौजूदगी में कराया।
विज्ञापन


जिसकी प्रतियां सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और रिर्टनिंग आफीसर के माध्यम से उपलब्ध करा दी है। इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, रिर्टनिंग आफीसर, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रबुद्ध सिंह, उपजिलाधिकारी चरखारी मृदुल चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ ने राजनैतिक दलों और चुनाव मैदान में डटे लोगों की चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर के प्रयोग, वाहनों के प्रयोग, चुनाव प्रचार के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनापत्ति के लिए विधानसभा चरखारी क्षेत्र के अधिकारियों की समिति गठित की है। जिसमें रिर्टनिंग आफीसर मृदुल चौधरी, सहायक रिर्टनिंग आफीसर सौरभ कुमार, सीओ नंदलाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed