{"_id":"5b0c43114f1c1b9c6e8b50aa","slug":"expelled-from-bsp-s-two-former-district-magistrate-and-former-treasurer-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित
mahoba
Updated Mon, 28 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बहुजन समाज पार्टी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें बुंदेलखंड प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी की कई इकाइयों की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी गयाचरण दिनकर ने अधूरी पड़ी इकाइयों के गठन का कार्य 31 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी के दो पूर्व जिलाध्यक्षों और कोषाध्यक्ष को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
बैठक को संबोधित करते बुंदेलखंड प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता इमानदारी और मेहनत के साथ पार्टी के कार्य में जुट जाए। उन्होंने अधूरी पड़ी इकाइयों का गठन जल्द करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन मूवमेंट के साथ साथ मौजूदा प्रदेश व देश की राजनैतिक गतिविधियों की चर्चा की। कहा कि लोकतंत्र और जनहित विरोधी भाजपा के क्रियाकलापों के बावत जानकारी दी।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री ने लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार और पूर्व कोषाध्यक्ष मोहम्मद लईक को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसकी सूचना शीर्ष नेताओं को दे दी गई। बैठक में जितेंद्र संखवार, जगजीवन अहिरवार, मंडल प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंडल संयोजक रमेश चंद्र, जिला प्रभारी राजेंद्र सोलंकी, संतोष वर्मा, मोतीलाल वर्मा, वृंदावन अहिरवार सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।