फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after starting OPD, not everyone is getting the benefit of health services

ओपीडी शुरु होने के बाद भी सभी को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even after starting OPD, not everyone is getting the benefit of health services
महोबा। तीन माह बाद जिला अस्पताल की ओपीडी शुरू होने केे बाद भी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण, ओपीडी का मुख्य गेट बंद होने से दूर-दराज से आने वाले मरीज बिना उपचार कराए वापस लौट जाते हैं, जबकि ओपीडी नियमित चल रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल की ओपीडी आरंभ कर दी गई है, लेकिन मुख्य गेट न खोलकर पीछे के दरवाजे से डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने-अपने कक्षों में बैठ जाते थे। जानकारी होने पर मरीज पीछे के दरवाजे से उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं, जबकि ग्रामीणांचलों से आने वाले मरीज ओपीडी का मुख्य गेट बंद देख लौट जाते हैं। इससे ओपीडी खुलने के बाद भी ज्यादातर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अल्टरनेट ड्यूटी होने से डॉक्टर कम हैं, सोशल डिस्टेंस न बनने की आशंका में वहां ताला डाल रखा है। इससे गरीब वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने के बाद भी भीड़ के डर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मुख्य गेट नहीं खोल रहे हैं। पीछे के गेट से ही मरीजों का आना-जाना होता है। इसके चलते जिला अस्पताल में मरीज नहीं पहुंच पा रहे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरपी मिश्रा का कहना है कि पीछे के गेट से ही मरीज आते हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ओपीडी का मुख्य गेट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed