फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Establishment of Laxmi idol in Shekhanpura by law

शेखनपुरा में विधि-विधान से हुई लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Establishment of Laxmi idol in Shekhanpura by law
लक्ष्मी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : MAHOBA
महोबा। लक्ष्मी महोत्सव विकास समिति के तत्वावधान में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना की 31 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाहन किया गया। शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में पंडाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के अलावा रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखनपुरा में धनतेरस पर्व पर मंगलवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना कराई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर व समाजसेवी धर्मदास चौरसिया ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। इसके बाद हवन-पूजन और मां की आरती की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का महोबा जिला इकलौता है, जहां लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना कर उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसे अनवरत जारी रखा जाए। सभी लोग इस धार्मिक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक केसी खरे ने बताया कि 31 वर्ष पहले लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना की शुरुआत हुई थी। जो अनवरत जारी है। सभी लोग इस धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दिवाली पर्व पर दीपदान का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पंडाल पहुंचकर सुख-समृद्घि की कामना करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया, सौरभ तिवारी, सुशांत खरे, रामजी गुप्ता, लखन चौरसिया, अमरचंद्र, समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed