फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Enhanced recovery of electrical load complaint

विद्युत भार बढ़ाकर वसूली की शिकायत

Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Enhanced recovery of electrical load complaint
बिजली विभाग द्वारा बिना कोई सूचना के ही विद्युत भार बढ़ाकर उपभोक्ताओं से वसूली करने की शिकायत सपा महासचिव ने कमिश्नर से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग लोड बढ़ाकर व नये मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से जबरन वसूली हर रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल की कमिश्नर कल्पना अवस्थी को भेजे पत्र में सपा नगर महासचिव महेंद्र धुरिया ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जिले के बिजली उपभोक्ताआें को बिना किसी पूर्व सूचना के उनका कनेक्शन का भार एक किलोवाट से दो किलोवाट कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद लगाए जा रहे बिजली मीटर का शुल्क 980 रुपये उपभोक्ताओं से जबरन वसूला जा रहा है। क्योंकि प्रत्येक उपभोक्ता द्वारा बिजली कनेक्शन लेते समय ही मीटर चार्ज विभाग में पहले ही जमा कर दिया जाता है। उन्होंने पत्र में बताया कि प्रत्येक माह बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मिली भगत कर खुलेआम उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। महासचिव ने मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए बिजली विभाग के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर बिजली उपभोक्ताआें को न्याय दिलाने की मांग की। उधर बिजली विभाग के एसई राजीव कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत भार बढ़ाया गया है। यदि किसी उपभोक्ता का विद्युत भार दो किलोवाट से कम है तो वह इसकी जांच करा सकता है। जांच में विद्युत भार कम पाए जाने पर एक किलोवाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed