फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Emphasizing the importance of forests for human life

मानव जीवन के लिए वनों के महत्व पर बल

Sat, 04 Jul 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasizing the importance of forests for human life
 ग्राम बरा के जंगल में आयोजित वन महोत्सव के दौरान वनों के महत्व और उसके देखरेख पर चर्चा की गई। पर्यावरण संतुलन और मानव जीवन के लिए वनों की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई। वनों की कटाई पर चौकस निगाह विभाग के साथ-साथ आम जनमानस का कर्तव्य बताया। वन महोत्सव में दस हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम बरा के वन विभाग के आधीन जंगल में शनिवार को परंपरागत तरीके से वन महोत्सव का आयोजन ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर वन विभाग द्वारा निर्माण कराए गए विशाल तालाब के तट पर दस हजार पौधे लगाने के लक्ष्य का शुभारंभ किया गया। वन दरोगा चंद्रप्रकाश और ग्राम प्रधान ने फलदार दर्जन भर से अधिक पौधों का रोपण किया। मौके पर उपस्थित समाज सेवी और ग्रामीणों ने भी वन विभाग के इस पुनीत कार्य में सहभागिता दर्ज कराते हुए सैकड़ों पौधों का रोपण किया। वन महोत्सव के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वनों के महत्व और मानव जीवन की आवश्यकता और पर्यावरण संतुलन में सहायक बताते हुए वृक्षों की रक्षा व अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया। इस मौके पर भूपेंद्र तिवारी, बसंत राजपूत, राजू त्रिपाठी, रज्जू यादव, लक्ष्मी शंकर शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में वन विभाग के बीट रक्षक के साथ साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed