{"_id":"5d1ce9aa8ebc3e3ca70ae74f","slug":"electric-problem-mahoba-news-knp49948207","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणांचलों में 24 घंटे में चार घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणांचलों में 24 घंटे में चार घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन
कुलपहाड़ क्षेत्र के बाद अब पनवाड़ी ब्लाक के एक दर्जन गांवों में बिजली बढ़ गया है। 24 घंटे में चार घंटे ही बिजली मिल रही है। रातभर बत्ती गुल रहने से लोगों की नींद हराम है। वहीं, पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। इससे क्षेत्र के लोग आजकल बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
बिजली न आने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हैवतपुरा, छतेसर, तुर्रा, मुहार, अलीपुरा, आफतपुरा, देवगनपुरा, खंगर्रा, जखा, सलैया, स्योढ़ी, लोधीपुरा, बुुुढ़ेरा, सिमरिया आदि गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। 24 घंटे में बमुश्किल 4 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है। सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि जिले के ग्रामीणांचलों में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकी नंदन वर्मा का कहना है कि फीडर में खराबी के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। जल्द ही फीडर ठीक कराया जाएगा।