फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Elections will be held on eight vacant seats of Gram Panchayat member on August 6

Mahoba News: ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त आठ सीटों पर छह अगस्त को होगा चुनाव

Wed, 17 Jul 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 17 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held on eight vacant seats of Gram Panchayat member on August 6
महोबा। जिले के तीन ब्लॉकों की चार ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहीं सदस्यों की आठ सीटों पर छह अगस्त को चुनाव कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चुनावी कार्यक्रम को लेकर तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उधर, चुनाव कार्यक्रम तय होते ही सदस्य पद के संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे ग्राम पंचायतों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत मझलवारा की वार्ड संख्या दो व नौ, ग्राम पंचायत पवा में वार्ड दस, ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत जैतपुर की वार्ड 11 और 13 व पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत काशीपुरा की वार्ड संख्या 11 के सदस्य पद की सीट रिक्त चल रही थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने चुनावी कार्यक्रम तय कर दिया है। 22 जुलाई को नामांकन होंगे जबकि 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जुलाई को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है और इसी दिन प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई को मतदान कराया जाएगा। वहीं, आठ जुलाई को मतगणना होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed