{"_id":"608be9178ebc3ed20342cfa5","slug":"election-village-police-fir-voter-mahoba-news-knp6260312138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने पर दलित परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट न देने पर दलित परिवार को पीटा
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पंचायत चुनाव के परिणाम आने से पहले ही लोग खुन्नस निकालने लगे है। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत पिपरामाफ में वोट न देने पर प्रधान प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर एक दलित परिवार पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। ग्राम पंचायत पिपरामाफ से देवी सिंह यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान देवी सिंह समर्थकों के साथ गांव के भगवानदास के यहां वोट मांगने गया था। भगवानदास ने वोट देने से मना कर दिया था। इससे नाराज प्रधान प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ गुरुवार की रात को भगवानदास के घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद भगवानदास, भाई मलखान, राममिलन, आकाश व राजेश के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित मलखान की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी देवी सिंह यादव, राजेश, लल्ला व लाखन सिंह पर घुसकर मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामले की विवेचना सीओ चरखारी उमेशचंद्र कर रहे हैं।