{"_id":"619fcdc2fc26db418a0e9264","slug":"election-mahoba-news-knp6660499140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक में चुनाव कमेटी गठित कर निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई। बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को कराया जाएगा। इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एल्डर्स कमेटी की बैठक में निर्वाचन कार्य कराने के लिए सुनील कुमार द्विवेदी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। गिरीश कुमार पटैरिया, सुरेंद्र सिंह यादव, रघुवीर राठौर, सुशीलचंद्र कुशवाहा व सत्यप्रकाश खरे को सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया। निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। तीन से छह दिसंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री और उनको जमा किया जाएगा। आठ दिसंबर को नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 16 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतपत्रों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन की चुुनाव की घोषणा होते ही तहसील में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया है।