{"_id":"60b911ef8ebc3ee47e61fc9d","slug":"eight-people-injured-in-road-accidents-one-referee-mahoba-news-knp6320507184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, एक रेफर
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कस्बा खरेला के पुन्नियां गांव निवासी शैलेंद्र (28) बाइक से मोबाइल खरीदने महोबा आ रहा था। रास्ते में बिलवई तिगैला के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे उसके मुंह पर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
इसी तरह ढलैतनपुरा निवासी सईद (35) किसी कार्य से ऑटो लेकर बबेरू जा रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई के पास ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी, जिससे सईद घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी तरह बिलवई निवासी सुरेश (40), शेखूनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह (38), बिलरही निवासी नरेंद्र (28), बीजानगर निवासी मुन्ना (50), राठ चुंगी निवासी चंदी (35) व किड़ारी निवासी जानकी (28) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।