फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eid namaz was offered with purity, prayers for peace and tranquility

Mahoba News: पाकीजगी के साथ ईद की नमाज अदा की गई, अमन-चैन की मांगी दुआ

Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eid namaz was offered with purity, prayers for peace and tranquility
महोबा। ईद का पर्व जिले भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर के करिया पठवा स्थित ईदगाह में पाकीजगी के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। घरों में देर रात तक दावतों का दौर चला। लोगों ने सेंवई का लुत्फ उठाया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में अलग ही उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

एक माह तक चले पवित्र माह रमजान के बाद गुरुवार को ईद का पर्व मनाया गया। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पर्व को लेकर खासी चहल-पहल रही। ईदगाह में नमाज का समय सुबह आठ बजे मुकर्रर था। लेकिन सुबह साढ़े छह बजे से ही लोग नए कपड़े पहन कर ईदगाह के लिए रवाना होने लगे। नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

ईदगाह में शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन ने सुबह आठ बजे नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर के समदनगर स्थित अब्बा हुजूर की मस्जिद में सुबह सवा आठ बजे, चौसियापुरा स्थित मस्जिद में कारी मुईन रजा ने सुबह सवा आठ बजे, भटीपुरा स्थित अशरफुल मस्जिद में हाफिज आबिद रजा ने सुबह 8.20 बजे, मकनियापुरा स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खुर्शीद अकबरी और मगरियापुरा की नूरानी मस्जिद में कारी सलीम रजा ने सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा कराई। ईदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां ड्रोन कैमरे से भी सुरक्षा का जायजा लिया जाता रहा। डीएम मृदुल चौधरी, एसपी अपर्णा गुप्ता, एसडीएम जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार, कस्बा व आसपास के क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम सर्फउद्दीन ने नमाज अदा कराई। सिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज कर्बला स्थित मस्जिद में अदा की। इसके अलावा भाभाजू की मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली व अमन-चैन की दुआएं मांगी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। पचराहा चौराहा पर ईद मिलन व मुबाकरबाद समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीओ रविकांत गोंड, एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद, सुभाष तिवारी, तुलसीदास लोधी, अरविंद राजपूत, रामराजा तिवारी, जगदेव यादव आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार, ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कस्बे की ईदगाह मस्जिद में मौलाना आदिल ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाजियों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान नायब तहसीलदार विकास गोयल, थानाध्यक्ष अर्जुनसिंह, शिवकुमार राजपूत, पूर्व प्रधान प्रेमचंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार, ईदगाह में सुबह आठ बजे हाफिज हसन ने तो जामा मस्जिद में कारी सगीर साहब ने साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान कोतवाल भास्कर मिश्र, नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्र, लेखपाल मानवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह यादव, हेमंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम सुगिरा की मस्जिद में हाफिज शाहिद चिश्ती ने सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई।
बेलाताल संवाद के अनुसार, ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे हाफिज असगर अली ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा जामा मस्जिद में शेख रहमत मंसूरी व जुगयाना की जामा मस्जिद में हाफिज असगर अली ने ईद की नमाज अदा कराई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस भर तैनात रहा।

कबरई संवाद के अनुसार, कस्बे के काशी तलैया वाली मस्जिद में हाफिज सद्दाम हुसैन व कबरई बांध के समीप स्थित ईदगाह में पेश इमाम इलियास ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सब्बीर, मुन्ना, बाबू, रमजान, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed