{"_id":"63b9be0f6ca960129b619698","slug":"education-mahoba-news-knp737607528","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भाषण में भावना, यशस्वी व सत्यम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भाषण में भावना, यशस्वी व सत्यम ने मारी बाजी
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में बोलता छात्र सत्यम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। अमृत काल के युग में जीवन और विरासत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हुई भाषण प्रतियोगिता में भावना पाठक ने बाजी मारी। यशस्वी तिवारी और सत्यम कुशवाहा को संयुक्त रूप से दूसरा व संदीप कश्यप को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. डीके खरे और डॉ. बृजेश सिंह शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि विषयवस्तु का गहन अध्ययन करने से समाज में स्थान बनाया जा सकता है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली छात्रा भावना पाठक को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। यदि राज्य में स्थान प्राप्त होता है तो राष्ट्रीय स्तर पर जगह मिलेगी। इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष पांडेय, नेहरू युवा केंद्र की प्रियंका चौरसिया, अफजल रजा, नवल किशोर, डॉ. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।