{"_id":"62b9f95878504c7616435a01","slug":"education-mahoba-news-knp7046333184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की मदद से पुस्तकालय शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की मदद से पुस्तकालय शुरू
विज्ञापन
बच्चों से फीता कटवाकर पुस्तकालय का उदघाटन कराते मंडलायुक्त।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों के सहयोग से एक निजी विद्यालय में पुस्तकालय का संचालन शुरू कराया। रविवार की रात कुलपहाड़ पहुंचे मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने छात्राओं से फीता कटवाकर पुस्तकालय का उद्घाटन कराया।
मंडलायुक्त ने 15 जून को नगर पंचायत कुलपहाड़ में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं थी। इस दौरान कस्बे के 20 छात्र-छात्राओं ने एक पुस्तकालय खोलने की मांग की थी। मंडलायुक्त ने नगर पंचायत ईओ निर्दोष कुमार को पुस्तकालय खोले जाने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत द्वारा पुस्तकालय खोलने के लिए एक भवन बनवाया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में पुस्तकालय खोलने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। नगर के एक विद्यालय के कमरे में पुस्तकालय बनाया गया है।
पुस्तकालय का शुभारंभ बच्चों से कराने के बाद मंडलायुक्त ने ईओ को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में कम से कम चार अखबार आना चाहिए। मांग के मुताबिक किताबें उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, ब्रजेंद्र द्विवेदी, राकेश अरजरिया, वैभव, रविंद्र मौजूद रहे।