फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

ऑनलाइन डाटा फीडिंग में महोबा प्रदेश में अव्वल

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
education
महोबा। परिषदीय स्कूलों में नए नामांकन के मामले में सबसे फिसड्डी महोबा लिए राहतभरी खबर है। नए प्रवेश का डाटा ऑनलाइन फीड करने के मामले में जिले को पहला स्थान मिला है। हालांकि नामांकन लक्ष्य पूरा करना शिक्षकों के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार नए नामांकन के लिए प्रदेश सरकार ने 19 हजार 714 बच्चों का लक्ष्य दिया था। नवीन नामांकन के मामले में महोबा को प्रदेश में सबसे फिसड्डी स्थान मिला। इसके बाद बीएसए ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का एक साथ वेतन रोक दिया था। इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों ने तेजी से काम किया। अब जिले में छात्रों का नामांकन 10 हजार 59 पहुंच गया है। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सूची जारी की है। छात्र-छात्राओं के 96 फीसदी ऑनलाइन डाटा फीडिंग किए जाने पर महोबा को पहला स्थान मिला है। गोरखपुर दूसरे व बस्ती तीसरे स्थान पर रहा। प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नवीन नामांकन का प्रतिशत पूरे प्रदेश में 31 फीसदी है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश गांव के लोग ईंट-भट्ठे में काम करने के लिए इस समय जाते हैं। जून माह में वापस लौटते हैं। इसके बाद वह अपने बच्चों का प्रवेश कराते हैं। ऐसे में महोबा नामांकन के मामले में सबसे फिसड्डी रहा। जुलाई माह तक लक्ष्य को प्राप्त कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed