{"_id":"62547321fa5370027369adbe","slug":"education-mahoba-news-knp6906652160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूलों में लटकते मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूलों में लटकते मिले ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। खंड शिक्षा अधिकारी कबरई गौरव शुक्ला ने सोमवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 5 विद्यालयों में ताला लटका मिला। बच्चे शिक्षकों के इंतजार में गेट पर बस्ता टांगे दिखाई दिए। इस पर बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को चेताया कि यदि भविष्य में स्कूलों पर ताले मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश किए जाने के निर्देश दिए।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुबह 7:30 बजे पिपरा माफ के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे यहां पर विद्यालय में ताला लटक मिला, छात्र अध्यापकों के इंतजार में बाहर खड़े हुए थे। इसके बाद वह पिपरा माफ के संकट मोचन स्थित विद्यालय पहुंचे वहां भी ताला लटकता मिला, लुहेडी में भी शिक्षक नदारद रहे।
इसी तरह अकौना एवं कैथोरा मैं विद्यालय भी बंद मिले। खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला का कहना है कि विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके बाद भी कई विद्यालयों में शिक्षक देरी से पहुंच रहे हैं। लिहाजा सभी को समय पर स्कूल पहुंचने के लिए चेताया गया है।