{"_id":"69444b04e527af3a540931f4","slug":"ear-nose-and-throat-patients-has-increased-at-the-district-hospital-mahoba-news-c-223-1-hmp1028-133801-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिला अस्पताल में नाक,कान गला के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिला अस्पताल में नाक,कान गला के मरीज बढ़े
विज्ञापन
हमीरपुर। ठंड बढ़ते ही साइनोसाइटिस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग में रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ईएनटी विभाग में मरीजों की भीड़ लगी रही।
वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. विकास यादव ने बताया कि ओपीडी में करीब 80 से अधिक मरीज देखे गए हैं। मौसम परिवर्तन, धूल और वायु प्रदूषण के कारण साइनस की झिल्लियां सूज जाती हैं, इससे एक्यूट साइनोसाइटिस के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना ऐसे 15-20 मरीज आ रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों को तेज बुखार, सिर दर्द, चेहरे पर भारीपन, नाक बंद होना और गाढ़े बलगम की शिकायत होती है। ये बिल्कुल अलग तरह की बीमारी है। इससे आंख व गाल में भी सूजन आ जाती है। इससे गंध महसूस नहीं होती है। मरीजों को एंटीबायोटिक्स, एंटी-हिस्टामाइन, स्टीम, नेजल स्प्रे और जरूरत पड़ने पर साइनस वॉश की सलाह दी जा रही है। गंभीर मामलों में सीटी स्कैन करवाया जाता है।
-- -- -- -- -- -- --
ऐसे करें बचाव
- ठंड से बचाव करें और मास्क पहनें।
- धुएं और धूल से दूर रहें।
- नाक को बार-बार साफ करते रहें।
- बुखार व सिर दर्द होने पर चिकित्सक से सलाह लें।