{"_id":"940a248155343ba311ccbe53d58cd2d8","slug":"during-been-the-target-of-state-power-and-the-agriculture-department-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश दौरान सचिव के निशाने पर रहे बिजली और कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश दौरान सचिव के निशाने पर रहे बिजली और कृषि विभाग
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी । राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने शनिवार को लोहिया गांव बगरौन का निरीक्षण किया। चौपाल में विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने बिजली विभाग की उदासीनता और मृदा परीक्षण न कराने पर कृषि विभाग के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
विकासखंड चरखारी के लोहिया गांव बगरौन पहुंचे प्रदेश सचिव ने शनिवार को विकास कार्यों का सत्यापन किया। उपजिलाधिकारी नन्हकू, बेसिक शिक्षाधिकारी रामेश्वर प्रसाद पाल, उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय सहित मौजूद अधिकारियों के साथ प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। विधवा, विकलांग पेंशन और समाजवादी पेंशन के साथ साथ छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी दी, राशन वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण की भी समीक्षा की। उसके बाद आवंटित नौ इंदिरा आवासों के सापेक्ष एक अपूर्ण होने पर तत्काल निर्माण पूरा कराए जाने के भी निर्देश दिए ।
वहीं लोहिया आवास के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण मिलने पर संतोष जताया। विद्युत विभाग की समीक्षा में ग्रामीणों ने बताया कि 12 घंटे बिजली आपूर्ति के बजाए महज चार घंटे बिजली मिल रही है। वहीं तीन ट्रंासफार्मरों की जगह एक ट्रांसफार्मर लगाकर काम चलाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि निरीक्षण कार्यक्रम की वजह से दो ट्रांसफार्मर एक दिन पहले लगाए गए है। जिसपर सचिव ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए आपूर्ति दुरुस्त रखने और विद्युतीकरण विहीन कछियन वार्ड में विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गांव में मृदा परीक्षण न कराए जाने पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण दौरान बीडीओ प्रदीप पांडेय तहसीलदार अहिवरन सिंह, ग्राम प्रधान हरि सिंह, ग्राम सचिव सतेंद्र भूषण विश्वकर्मा सहित विकास विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्लाक का किया निरीक्षण
विकासखंड चरखारी पहुंचे उत्तर प्रदेश सचिव ने ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। कार्यालय कर्मचारी आवास परिसर में घूम घूम कर जानकारी ली। बीडीओ प्रदीप पांडेय और लिपिक बाबूलाल यादव, गोरेलाल आदि कर्मचारियों से परिसर में साफ सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश दिया।