फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dumper collided with bike riders going to celebrate new year, three injured

Mahoba News: नए साल का जश्न मनाने जा रहे बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dumper collided with bike riders going to celebrate new year, three injured
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदेल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ निवासी साहिल (19) रविवार की सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदार आशा (22) और गांव के ही कुलदीप (25) के साथ नए साल का जश्न मनाने बीजा नगर जा रहे थे। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास छतरपुर की ओर जा रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। दुुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साहिल की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सूपा निवासी शीला, सरसई निवासी आयुष, बिलवई निवासी बृजेंद्र, पवा निवासी बबलू और अजीत, किदवईनगर निवासी आशीष व विनोद अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed