{"_id":"69d15964370830f11a0d23a7","slug":"due-to-the-storm-and-rain-electricity-was-cut-off-in-42-villages-including-the-town-of-srinagar-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123999-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी-बारिश में कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी-बारिश में कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली गुल
Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बेमौसम बारिश व तेज आंधी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से पावर हाउस से जुड़े कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अवर अभियंता के नेतृत्व में संविदाकर्मियों की टीम पेट्रोलिंग करने में जुटी रही। चार घंटे बाद रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शनिवार की शाम अचानक एक बार मौसम ने फिर से करवट ली। करीब चार बजे बारिश के साथ तेज आंधी चलने से टीन-टप्पर उड़ गए। आंधी का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। बजरिया से श्रीनगर पावर हाउस की तरफ आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते कस्बा श्रीनगर, भंडरा, सलारपुरा, सिजरिया, डिगरिया, ढिकवाहा, बसौरा, मिरतला, पवा समेत 42 गांवों की बिजली ठप हो गई। पावर हाउस से जुड़े सभी फीडर की बिजली गुल होने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। देर शाम तक अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य के नेतृत्व में बिजली निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हुए फाल्ट खोजने में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे देर रात या रविवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।