फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the scorching heat, the time of council schools changed

भीषण गर्मी के चलते बदल गया परिषदीय विद्यालयों का समय

Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to the scorching heat, the time of council schools changed
बच्चे को धूप से बचाव करता पिता। - फोटो : MAHOBA
महोबा। भीषण गर्मी के चलते सकूलों केे समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों का समय अब सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। शुक्रवार से नए समय के अनुसार ही विद्यालय संचालित किए जाएंगे। शिक्षक संघ की ओर से भी समय परिवर्तन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

बीएसए सूर्यभान ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालय शुक्रवार से सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। उक्त निर्णय निरंतर बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लिया गया है। स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भगत सिंह लोधी व मंत्री दयाराम वर्मा ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिकतम तापमान पहुंचा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले सप्ताह तक गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। गुरुवार को 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलती रहीं। जिससे ऐसा लग रहा जैसे आसमान से आग बरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम तक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोगों को राहत मिली। केवीके वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद ने बताया कि इस समय गर्म हवाएं चल रही है। अगले सप्ताह तक इसका असर रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed