फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the biting cold and increasing chill, people shivered throughout the day.

Mahoba News: भीषण ठंड में गलन बढ़ने से दिनभर ठिठुरे लोग

Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Due to the biting cold and increasing chill, people shivered throughout the day.
फोटो 29 एमएएचपी 20 परिचय-रोडवेज परिसर में बच्चों को इस तरह ठंड से बचाती महिला। संवाद
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर भीषण ठंड के बीच गलन बढ़ने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर रहे। सर्द हवाएं चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सुबह के समय कोहरा छाया रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही ठंड का प्रकोप देखने को मिला। लोग जब नींद से जागे तो चारों तरह कोहरा छाया मिला। कानपुर-सागर व झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई वाहन चालकों ने वाहनों को सड़क किनारे व ढाबों के आसपास खड़ा लिया। मौसम साफ होने के बाद ही वह गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं रेलवे स्टेशन महोबा में आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट रहीं। ऐसे में भीषण ठंड के बीच लोग प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आगमन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2024 को जिले में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार अधिकतम 20 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को भीषण ठंड के साथ ही गलन भी ज्यादा रही। पूरे दिन लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। मौसम की तल्खी को देखते हुए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लिया। बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। आगामी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। आठ से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। ठंड से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed