{"_id":"68e4102fc6bae75e6e0eeb58","slug":"due-to-increasing-pollution-the-number-of-patients-suffering-from-burning-and-itching-in-the-eyes-has-increased-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-118650-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रदूषण बढ़ने से आंखोंं में जलन व खुजली के मरीजों में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रदूषण बढ़ने से आंखोंं में जलन व खुजली के मरीजों में इजाफा
Tue, 07 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की आंखों पर असर डालना शुरू कर दिया है। इससे आंखों तेज जलन, खुजली और पानी आने की समस्या के 10 फीसदी मरीज बढ़े हैं। ऐसे में चिकित्सक नियमित दवाओं का कोर्स करने व दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 1,100 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। इस समय बुखार, पेटदर्द, बदनदर्द, जुकाम आदि के मरीजों के साथ ही आंखों के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से आंखोंं के मरीजों की संख्या में दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दस दिन पहले तक 30 से 40 मरीज प्रतिदिन देखते थे। वहीं अब 50 से 60 मरीजों का प्रतिदिन इलाज कर रहे हैं। पहले आंखों की रोशनी कम होने की शिकायतें देखने को मिलती थीं लेकिन अब आंखों में तेज जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे मरीजों को प्रतिदिन दवाएं और आईड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ऐसे करें बचाव
- आंखों को ठंडे पानी से धोएं
- आंखों को रगड़ने से बचें और साफ कपड़े या आइस पैक से सिकाई करें
-एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स का उपयोग करें।