फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dua sought for nation's promotion

मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Fri, 23 Jun 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dua sought for nation's promotion
माज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग, दुआ मांगते नमाजी व नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आते लोग - फोटो : amarujala
मुकद्दस माह रमजान के अलविदा जुमे में मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ जुटी। साफ सुथरे कपड़े पहनकर मुस्लिमों ने पाकीजगी के साथ रमजान के अलविदा जुमे (आखिरी जुमे) की नमाज अदा की। सभी ने अमन चैन और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन



पवित्र माह रमजान के मौके पर ज्यादातर लोग रोजा रखते हैं और नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि रमजान माह में पड़ने वाले पहले जुमे में मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहती हैं।
विज्ञापन


अलविदा जुमे में मस्जिदों में सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। मस्जिदों के अंदर जगह पाने के लिए लोग पहले से ही मस्जिदों में पहुंच गए। शुक्रवार को शहर की दुधी मस्जिद में 12:45 बजे से हाफिज नफीस, 1:00 बजे काजीपुरा की मस्जिद में कारी आफाक, 1:00 बजे से ही चौसियापुरा की हाफिज शमीम, 1:15 बजे शाही मस्जिद में हाफिज हनीफ साहब ने, 1:30 बजे जामा मस्जिद में जमालुद्दीन, 2:00 मकनियापुरा की मस्जिद में कारी तौफीक, 2:15 मिलकीपुरा की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आसिफ और 2:30 बजे भीतरकोट की मस्जिद में मोहम्मद आमिर अली ने अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में करीब तीन दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में वक्त के मुताबिक जुमे की नमाज पढ़ाई गई। नमाज में अधिक भीड़ जुटने के कारण मस्जिद के मुतवल्लियों ने कई मस्जिदों के बाहर फर्श और जानमाज बिछाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed