फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drunkard creates a ruckus at the hospital, behaves rudely with the doctor.

Mahoba News: अस्पताल में शराबी का हंगामा, डाॅक्टर से अभद्रता

Thu, 06 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drunkard creates a ruckus at the hospital, behaves rudely with the doctor.
महोबा। जिला अस्पताल परिसर में शराबी युवक ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। यह देख मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद युवक इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया जहां तैनात डाॅ. शिशुपाल से अभद्रता की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गार्डों से भी युवक भिड़ गया। तब कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले ही एक युवक चोरी की नीयत से जिला अस्पताल में घुसा था जिसने लैब में तोड़फोड़ भी की थी। जिला अस्पताल में लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि युवक शराब के नशे में आकर अभद्रता कर रहा था जिसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
शराब के साथ वृद्ध गिरफ्तार
महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने एक वृद्ध को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान गौरहारी गांव से ईश्वरदास राजपूत को पकड़ा जिसके पास से 17 क्वार्टर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम तहत कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed