{"_id":"5e443f508ebc3ee5a554a8df","slug":"drug-inspector-filled-three-drug-samples-from-the-medical-store-mahoba-news-knp5442369112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से भरे तीन दवाओं के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से भरे तीन दवाओं के नमूने
विज्ञापन
महोबा। नकली दवाओं की बिक्री पर रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने शहर के सुभाष चौक स्थित अपना मेडिकल स्टोर में छापा मारा। जहां से तीन दवाओं के नमूने लिए गए। साथ ही सेल विवरण सही न पाए जाने पर मेडिकल संचालक से जवाब मांगा।
ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण में फर्म स्वामी दिनेश कुमार चौरसिया व फार्मासिस्ट मनोज कुमार उपस्थित मिले। निरीक्षण में ग्लोनिम पी टेबलेट, ग्लोकल टेबलेट व डिकॉर्टे 750 टेबलेट निर्धारित मूल्य से अधिक बेचे जाने पर सैंपल लिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आयुक्त फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 औषधियां जो मन को प्रभावित करती हैं और जिसका नशे के रूप में दुरुपयोग हो सकता है, उनका परचेज व सेल विवरण नहीं दिखाने के कारण विक्रय रोका गया।
निरीक्षण के दौरान शेड्यूल एच-1 का रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। औषधि हयूमन अक्टरपीड 10 एमएल इंजेक्शन जिसका स्टोरेज कंडीशन 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेट है, लेकिन वह फ्रिज से बाहर रखा पाया गया, जिस पर जवाब मांगा। परचेज की डिटेल प्राप्त न होने पर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक व नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।