फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drinking water supplies drying up rivers from drying lake

नदियां सरोवर सूखने से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 06 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 06 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supplies drying up rivers from drying lake

विज्ञापन
खन्ना। विकासखंड कबरई के कस्बा खन्ना में नदियां और सरोवरों के सूख जाने से पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है। जिससे अब सप्ताह में दो बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों को पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिससे ग्रामीण दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है।
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे ग्राम खन्ना में एक दशक पहले पाइप लाइन बिछाकर पंप हाउस से पानी की आपूर्ति शुरू की गई थी, लेकिन पिछले दो सालों से बारिश न होने के कारण हैंडपंपों, कुओं का जलस्तर नीचे खिसकने और नदियों, तालाबों के सूख जाने के कारण ट्यूबवेलों ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते कस्बे की आधी बस्ती में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जबकि आधी बस्ती में तीन तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। गौरतलब है कि इस साल चंद्रावल नदी पूरी तरह सूख जाने के कारण कस्बे में पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है। तालाब, पोखर चारागाह बन गए है। जिससे कस्बे वासी खासे चिंतित हैं। रमेश यादव, असगर, अनिल, लाखन गुप्ता, देवेंद्र, नफीस, मुन्ना सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कहीं पानी की मारामारी तो कहीं बर्बादी
श्रीनगर। कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर बने तीन चैंबर के वाल्व खराब हो जाने से पानी पाइप लाइन में न जाकर खेतों में भर रहा है। जहां चारों ओर पानी की मारामारी मची है, वहीं दूसरी तरफ पानी की बर्बादी हो रही है। पानी की टंकी के नीचे कुल्लाई पहाड़ी सहित तीन स्थानों पर बने चैंबर के बाल खराब होने से पानी आगे नहीं पहुंच रहा है, जिससे पानी की धड़ल्ले से बर्बादी हो रही है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से श्रीनगर कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप होने से पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed