{"_id":"913fe4d5a66380ad8080bf89c1c1941b","slug":"drinking-water-from-stalled-outcry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में अर्जुन बांध से अस्थौन फिल्टर पंप तक पानी लाने के बाद पाइप लाइन द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पहले जल संस्थान में लगा एक पंप फुंक जाने और दूसरे पंप में तकनीकी खराबी आने से पर्याप्त पानी न दे पाने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। चार दिन से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पेयजल को लेकर कस्बे में हालात भयावह होते जा रहे हैं।
पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को मजबूरन दूर दराज के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कस्बे के मोहल्ला हले प्रथम, हले द्वितीय, डींगुरराय, सादराय, स्वामीदास सहित समूचे कस्बेे में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी ऊंचाई के इलाकाें में रहने वाले लोगों को हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में हैंडपंप न होने के कारण यहां के लोगाें को दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है। कस्बे के रिंकू सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र तिवारी, गोविंद तिवारी, नरेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता ने बताया कि इसकी सूचना जल संस्थान से करने के बाद भी मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि तकनीकी कमी के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंप सही करने के लिए मिस्त्री उरई से आता है। जल्द से जल्द पंप सही कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।