फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dring me pooja jiti

चित्रकला में पूजा और क्विज में प्रशांत हुए सम्मानित

Sat, 20 Feb 2021 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
dring me pooja jiti
महोबा। जीजीआईसी में आयोजित समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जीजीआईसी सभागार में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान आयोजित चित्रकला में पूजा विजयी रहीं। नेहा सिंह द्वितीय व दीप्ति विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह क्विज प्रतियोगिता के प्रथम विजेता प्रशांत श्रीवास्तव, द्वितीय विजेता अभिषेक, तृतीय विजेता गौरव अवस्थी, लेखन में प्रथम विजेता पूनम पाठक, द्वितीय विजेता धीरज सोनी व तृतीय विजेता आशीष को पुरस्कृत किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग में चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता में नसरा खान को पहला, रेशमा को दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा समाजसेवी दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम आरएस वर्मा, एआरटीओ सुरेश कुमार वर्मा, एआरएम हेमंत मिश्रा, वीरभूमि कॉलेज के प्राचार्य सुशील बाबू, कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे, यातायात प्रभारी अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

चित्रकला की विजेता छात्रा पूजा सिंह को प्रमाण पत्र देते एसपी

चित्रकला की विजेता छात्रा पूजा सिंह को प्रमाण पत्र देते एसपी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed