फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drains overflowed; water entered homes and shops.

Mahoba News: उफनाए नाले, घरों, दुकानों में घुसा पानी

Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drains overflowed; water entered homes and shops.
फोटो 01 एमएएचपी 10 परिचय-कस्बा जैतपुर के मोहल्ला पठानपुरा के घरों में इस तरह भरा पानी। संवाद
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब मानसून मेहरबान हो गया है। 24 घंटे में 12 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई। मंगलवार की रात हुई बारिश से शहर के नाले उफना गए। जल निकासी न होने से सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानों में पानी भरने से दुकानदार परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब आठ बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। झमाझम बारिश का दौर करीब आधा घंटे तक चला। इसके बाद बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान राने इलाहाबाद बैंक के पास, शुक्रवारी बाजार, रोडवेज के निकट आदि स्थानों पर जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे से करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 68 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा कहना है कि अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी के चलते कई मोहल्लों में परेशानी
बेलाताल में मंगलवार रात हुई बारिश ने नालों व नालियों की सफाई न होने से बारिश का गंदा पानी उफनाकर घरों में घुस गया। सबसे अधिक परेशानी मोहल्ला पठानपुरा, नयापुरा और देवड़ीपुरा के लोगों को झेलनी पड़ी। कीचड़ व गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इमरान, भागीरथ, हबीब, प्रमोद ,कशिश आदि का आरोप है कि नालियां वर्षों से कीचड़ और कचरे से पटी हैं। कई स्थानों पर नालियां टूटने से जल निकासी पूरी तरह बाधित है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई, टूटी नालियों की मरम्मत व जल निकासी की समुचित निकासी की मांग की है। उधर, बीडीओ दयाशंकर जायसवाल का कहना है कि नालियां साफ करवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed