फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drain jammed, water filled in wards

बारिश ने खोली नाला सफाई के दावों की पोल, वार्डों में भरा पानी

Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drain jammed, water filled in wards
कबरई (महोबा)। मानसून की पहली बारिश ने जिम्मेदारों के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी है। गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश से कस्बा कबरई के कई वार्डों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। रात में हुई बारिश का पानी सुबह तक भरा रहा। जगह-जगह नाले चोक होने से आने वाले दिनों में समस्या और विकराल होने की आशंका है।
विज्ञापन

कस्बे के राजेंद्र नगर, रानी लक्ष्मीबाई नगर, आजाद नगर, आंबेडकर नगर, राजीव नगर व इंदिरा नगर में जलभराव की समस्या हुई। नालों में उगी घास सफाई न कराए जाने का प्रमाण दे रहीं हैं। शुक्रवार को वार्डों में जलभराव रहने से आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की उदासीनता के चलते कस्बे में नाले व नालियां चोक है। जिससे बारिश का पानी मुख्य मार्ग के साथ घरों में घुस रहा है। रात में हुई बारिश के दौरान वह जागते रहे कि कहीं उनके घर में पानी न भर जाए और सामान बर्बाद न हो जाए। कागजों में नालों की सफाई कराकर खानापूर्ति की गई। विजयपाल विश्वकर्मा, सुभाष नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह जलभराव होने से मार्ग अवरुद्घ हैं। पहली बारिश में ही लोगों के घरों में पानी घुस गया। आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। नगर पंचायत प्रशासन को शीघ्र नालों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराना चाहिए। लोकेंद्र गुप्ता, राजेंद्र नगर
नगर पंचायत में कई बार लिखित व मौखिक रूप से नालों की सफाई कराने की मांग की गई लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते थोड़ी सी बारिश में वॉर्डों में जलभराव हो रहा है। आवाजाही में लोगों को दिक्कत हो रही है। समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। सभासद अवधेश रैक्वार, आंबेडकर नगर

राजेंद्र नगर से मुख्य नाला एक किसान की जमीन से होकर निकला है। किसान द्वारा भवन निर्माण कर लेने से जल निकासी बंद हो गई है। किसान रामखिलावन से वार्ता के बाद सहमति बनी है कि वह बारिश के मौसम में अपनी जमीन से पानी निकलने देगा। इसके बाद नगर पंचायत पानी निकासी की व्यवस्था अलग से कराएगा। अब समस्या नहीं होगी।
वेदप्रकाश सिंह
अधिशासी अधिकारी
नगर पंचायत कबरई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed