{"_id":"54ba7df43c4e28a2ca02ed38c0316dad","slug":"dr-ambedker-is-idel-person-for-civilion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब की नीति पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब की नीति पर चलने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर द राइज अप फाउंडेशन के तत्वावधान में गोष्ठी में मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का अनुकरण करना चाहिए। कहा कि इसी सिद्धांत से भारत में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है।
विशिष्ट अतिथि सीवी हमराज ने कहा कि बाबा साहब ने हमें अत्याचारों और अन्याय का डटकर मुकाबला करने का संदेश दिया है। इस मौके पर इं. देवप्रताप सिंह, अशोक कुमार बौद्ध, मनोज वर्मा, इं. राजेश कुमार, प्रभूदयाल, तुलसीदास, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, मुन्नालाल राही, रामकृपाल ने विचार रखे। इससे पूर्व रामआसरे राही की अगुवाई में टीम ने संगीत के जरिए बाबा की उपलब्धियां गिर्नाइं और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर परिषद के नेता संजय प्रताप सिंह राणा ने कहा कि बाबा साहब हम सबके प्रेरणास्रोत हैं और सभी विद्यार्थियाें को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देवोत्थान में सहयोगी बनना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजकुमार, सत्येंद्र प्रताप, तेजप्रताप सिंह, धीरेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।