{"_id":"cc78b1aa83f963417ec0a71f2229efe0","slug":"domineering-ax-to-kill-the-injured-area-panchayat-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को फरसा मार किया घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को फरसा मार किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड जैतपुर के ग्राम महेवा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दबंगों ने लाठी, डंडों और फर्से से हमला कर लहूलुहान कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कोतवाली कुलपहाड़ में दी गई तहरीर में क्षेत्र पंचायत सदस्य मातादीन(65) ने बताया कि दबंगों द्वारा चार माह पहले उसके घर में आग लगा दी गई थी, जिसके चलते दबंगों से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह गांव के पास कुछ पड़ोसियों के साथ धार्मिक कार्यक्रम (रात्रि दरबार) में गया था कार्यक्रम के बाद सुबह चार बजे घर लौट रहा था तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दबंग ने मातादीन की लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद सिर पर फरसा मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कुलपहाड़ में भज्जू पुत्र मुन्ना निवासी महेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।