फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Doctors wrote voter awareness message on the prescription along with the medicine

Mahoba News: डॉक्टरों ने दवा के साथ पर्चे पर लिखा मतदाता जागरूकता का संदेश

Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors wrote voter awareness message on the prescription along with the medicine
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जिले में 20 मई को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान के लिए मरीजों के ओपीडी पर्चे पर अमर उजाला फाउंडेशन का 20 मई मतदान अवश्यक करे संदेश की मोहर भी लगाई।
विज्ञापन

मरीजों को हीट वेव से बचने के उपाय बताए
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अमर उजाला फाउंडेशन के जन जागरूकता के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवा के साथ लोकतंत्र की सेहत का मंत्र भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मतदान के लिए प्रेरित करने वाली मोहर लगाकर मरीजों को मतदान का महत्व समझाए और उन्हें लोकतंत्र के गर्व के पर्व में भागीदार बनाए। उन्होने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व के तहत जनपद जालौन हर्षोल्लास के साथ 20 मई 2024 को मतदान करेगे। उन्होंने कहा कि दवा, जांच और अन्य जरूरी सलाह के साथ पर्चे पर अनिवार्य रूप से मतदान के प्रति जागरूक करने की मुहर लगाई जा रही है। प्रत्येक दिन ओपीडी में लगभग तीन हजार मरीजों को उपचार के साथ-साथ चिकित्सक लोकतंत्र मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि 20 मई को मतदान अवश्य करे। गर्मी में शरीर को सूती वस्त्र से ढककर रखें।तेज धूप के संपर्क में सीधे न आएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। डॉ. जितेंद्र मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र प्रताप, डॉ. अरुण कुमार अहिरवार, राकेश कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed