फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Doctors protest against a hospital that is not coming

समय से अस्पताल न आने वाले डाक्टरों के खिलाफ धरना

Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Doctors protest against a hospital that is not coming
-जिला अस्पताल में धरना देते पूर्व सांसद। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में डाक्टरों के समय से आने और घरों में मरीज देखने से नाराज पूर्व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही डाक्टरों की चेतावनी दी कि या तो वे समय से अस्पताल आकर ड्यूटी करें अन्यथा नौकरी छोड़कर प्राइवेट प्रैक्टिस
विज्ञापन


करें। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने व्यवस्था का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।जिला अस्पताल में डाक्टरों के निर्धारित समय पर न आने से ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीज  घंटों भटकते रहते हैं। इससे नाराजा पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ
विज्ञापन


धरने पर बैठ गए।पूर्व सांसद ने कहा कि अब डाक्टरों की मनमर्जी से अस्पताल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि डाक्टर घरों में मरीजों को देखने के चक्कर में समय से अस्पताल नहीं आते हैं और मरीज परेशान घूमता रहता है। धरने में तमाम भाजपाई और तीमारदार भी बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed