{"_id":"5e6bcff48ebc3ea7f03320ab","slug":"do-not-spread-rumors-on-social-media-towards-corona-adm-mahoba-news-knp5501583133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के प्रति सोशल मीडिया से न फैलाएं अफवाहें- एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के प्रति सोशल मीडिया से न फैलाएं अफवाहें- एडीएम
विज्ञापन
महोबा। कलक्ट्रट सभागार में एडीएम पूनम निगम ने स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपील कर कहा कि सोशल मीडिया में अवैज्ञानिक व अप्रमाणित संदेशों को न तो फैलाएं और अन्य लोगों को भी मना करें। उन्होंने संदिग्ध मरीज के नमूने लेने व आईसोलेशन वार्ड में आवश्यक सामग्री रखने के निर्देश दिए। उधर, वीडियो कॉन्फरेंसिंग में प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि आईसोलेशन वार्ड में जांच, रिपोर्टिंग व अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करें और नियमिति निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाए।
बैठक में एडीएम ने कहा कि प्रमुख सचिव के निर्देर्शों पर अविलंब अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर बैठ रहा है। सोशल मीडिया में इसके बढ़ रहे दुष्प्रचार को रोका जाए। कहा कि फेसबुक, वाट्सअप, समेत सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक संदेशों को न फैलने दें। उन्होंने नागरिकों से भी इस पर सहयोग करने की अपील की। सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बना दिए गए हैं। विदेश से लौटे जिले के नागरिकों की लगातार निगरानी की जा रही है। इस वार्ड के लिए डॉक्टरों की टीम का भी गठन किया गया है। विदेश से लौटने के बाद यदि किसी व्यक्ति को अचानक बुखार खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एसीएमओ डॉ. सज्जन कुमार, डीएमओ आरपी निरंजन, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीपीएम ममता अहिरवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार राय, जयंत कुमार, ओंकार प्रकाश, डॉ. पीडी अवस्थी मौजूद रहे।
कोरोना के चलते से 22 तक बंद रहेंगे स्कूल
महोबा। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले के परिषदीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों को शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर 14 से 22 मार्च तक बंद कर दिया गया। अब 23 मार्च से विद्यालय खुलेंगे। बीएसए महेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं 23 से 28 मार्च तक कराई जाएंगी।