फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not exclude any voter's name on the basis of religion or caste

Mahoba News: धर्म-जाति के आधार पर किसी मतदाता का नाम न काटें

Wed, 08 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Do not exclude any voter's name on the basis of religion or caste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। डीएम मृदुल चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता रजिस्ट्रेशन के कार्य को गति देने के लिए बीएलओ के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि धर्म, जाति व भेदभाव से किसी मतदाता का सूची से नाम अलग नहीं होना चाहिए। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गतिविधि नहीं दिखाई देनी चाहिए। काम के दौरान इस भावना को घर में ही छोड़कर कर आएं।

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बीएलओ राजनीति से प्रभावित पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी व निजी स्कूल और काॅलेज में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्रों के नाम जोड़ने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं। मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि पूर्ण नाम हटाने व मतदान स्थलों के पतों में बदलाव कराने के लिए संबंधित बूथ पर बीएलओ विशेष शिविर लगाकर काम करें।
विज्ञापन




कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों से फॉर्म-6 भरवाएं। घर-घर सत्यापन के समय मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के बारे में फाॅर्म-7 भरवाएं। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन अपेक्षित है, उनसे फाॅर्म-8 भरवाएं। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार जेएन मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत, नायब तहसीलदार पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed