फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM visited Corona positive area with officials

डीएम ने अधिकारियों के साथ कोरोना पॉजिटिव इलाके को देखा

Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM visited Corona positive area with officials
महोबा। जिले में रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने सोमवार को शहर समेत सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर जाकर ग्रामीणों के घरों को सैनिटाइज कराने के बाद बेरीकेडिंग कराई और 400 मीटर इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाजापुरा मदन सागर के पास, थाना श्रीनगर के ग्राम मुरैनी में, थाना महोबकंठ के ग्राम कनकुआ में और थाना अजनर के ग्राम फसानाबाद में मिले दो कोरोना पॉजिटिव समेत पांचों के घरों में जाकर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी और पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों को सैनिटाइज कराए और बेरीकेडिंग कराकर आवाजाही पर रोक लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तत्काल सैंपलिंग कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने फसानाबाद में कहा कि बाहर से आने वाले सभी प्रवासी अपने घर जाने से पहले अनिवार्य रूप से अपनी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करा लें और सैंपल देने के बाद तब तक घर न जाएं जब तक रिपोर्ट न आ जाए। रिपोर्ट आने तक तहसील स्तर पर बनाए गए क्वारंटीन या नियमानुसार होम क्वारंटीन में ही रहें। बाहर से आकर जो लोग सीधे घर पहुंच रहे हैं, वे होम क्वारंटीन रहें। स्कूलों के केंद्रों में रहें। कुछ लोग सैंपल देकर सीधे घर जा रहे हैं। पॉजिटिव आने पर जब तलाशा गया तो वे घर पर नहीं मिले। डीएम ने कहा सैंपल देकर कोई घर नहीं जाएगा। इधर-उधर घूमते मिलने पर लॉकडाउन का उल्लंघन माना जाएगा और कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed