फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dm

चार्जिंग प्वाइंट पर मिली खामियां, डीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
dm
महोबा। चयनित गांवों में कराए गए विकास कार्यों में ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट में खामियां मिलने पर डीएम ने रिपोर्ट के निर्देश दिए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत जनपद में श्रीनगर क्लस्टर को चुना गया है ,इसके अंतर्गत 13 गांवों का शहरी तर्ज पर विकास किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने में लगभग 128 करोड़ रुपये व्यय होंगे। श्रीनगर क्लस्टर में चयनित गांवों में से एक गांव है ननौरा, जिसमें कराए जा रहे कार्यों में से 4 कार्यों का मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इनमें से चिकित्सा विभाग का सब सेंटर, ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट, 100 एलपीएच सोलर पावर आरओ सिस्टम तथा एक बंधी का निरीक्षण किया। चिकित्सा विभाग का सब सेंटर तथा ई- रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कार्य पिछले वर्ष पूर्ण हो चुका है, ननौरा गांव में बनाए गए चार्जिंग सेंटर में बिजली का कनेक्शन तक नहीं हुआ और जहां निर्माण कराया गया वहां ई-रिक्शा भी नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन

खामियां पाए जाने पर डीएम ने कड़ा एतराज जताया और परियोजना निदेशक डीएन पांडेय को निर्देश दिए कि कार्रदाई संस्था तथा ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाय। जांच के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर उन्होंने रूर्बन मिशन के नोडल परियोजना निदेशक को सख्त निर्देश दिए कि सभी 13 गांवों में किये जा रहे कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया जाए और जिन कामों में खामी मिले उनमें संबंधित कार्रदाई संस्था व ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed